कोटाछत्तीसगढ़

मोटरसाइकिल से भरा वाहन रेलवे फाटक से टकराया ,हादसे के बाद ट्रेनों की चाल प्रभावित

हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जप्त कर लिया गया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मंगलवार की रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। करगी रोड के पास रेलवे फाटक से गुजर रहा भारी वाहन अपनी ऊंचाई की वजह से फाटक से जा टकराया। फाटक के साथ टकराव में ऊपर मौजूद पोल का हिस्सा ओ एच इ तार पर गिर गया जिससे पूरे फाटक में बिजली की तरंगे फ़ैल गयी। इस घटना के दौरान हीरो होंडा मोटरसाइकिल से लदी गाड़ी कुछ सेकंड पहले ही आगे बढ़ गई नहीं तो उसके करंट के चपेट में आ जाने से बड़ा हादसा मुमकिन था ।वहीं गेट के एक हिस्से के ओ एच ई तार पर गिरने से रेल परिचालान भी प्रभावित हुआ। ओ एच ई तार में सुधार कार्य के बाद रात लगभग 2:00 बजे मार्ग को सुचारु किया गया जिसके बाद ट्रेनों की आवाजाही आरंभ हो सकी। वहीं हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जप्त कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज...