बिलासपुर

VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, मोहल्ले के युवकों ने बचाई जान

उदय सिंह

बिलासपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भाई से विवाद के बाद नाराज एक युवक घर से निकलकर बिजली के टावर पर जा चढ़ा। युवक को ऊंचाई पर बैठा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे तक मोहल्लेवासी उसे समझाकर नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह टावर से नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार मोहल्ले के ही दो युवकों ने बातचीत कर किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस युवक को थाने लेकर गई और पूछताछ के बाद उसे परिजन के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दयालबंद स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले कुंदन केसरी 32 वर्ष, पिता कमल केसरी का शनिवार को किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया। विवाद के बाद कुंदन काफी नाराज हो गया और घर से निकल गया।

कुछ देर बाद वह नदी किनारे गुरुनानक स्कूल के पास स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए और कुंदन को नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग लगातार उससे बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह काफी देर तक टावर पर ही बैठा रहा।करीब दो घंटे तक समझाइश का दौर चलता रहा। इस दौरान लोगों की चिंता बढ़ती जा रही थी। बाद में मोहल्ले के दो युवकों ने कुंदन से बातचीत की और उसे भरोसे में लेकर किसी तरह टावर से नीचे उतार लिया। उसके नीचे उतरते ही लोगों ने राहत की सांस ली।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ कर विवाद और टावर पर चढ़ने के कारणों की जानकारी ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी