छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रशासनिक व्यवस्था को दुरूस्त करने संभागायुक्त ने दिये जरूरी निर्देश

आम जनता से मिलें और उनसे प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाये

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

संभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिये संभागायुक्त टी.सी.महावर द्वारा संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
संभागायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि कलेक्टर द्वारा सभी कार्यालयों के निरीक्षण के लिये वार्षिक रोस्टर तैयार किया जाये और रोस्टर का कड़ाई से पालन करते हुए निरीक्षण किया जाये। निरीक्षण टीप समय पर भेजकर पालन प्रतिवेदन प्राप्त किया जाये। विभिन्न निरीक्षणों एवं समय-समय पर किये गये टेबिल निरीक्षणों के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग एवं मुख्य सचिव को अनिवार्य रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित रहें तथा आम जनता से मिलें और उनसे प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाये। बुनियादी समस्याओं के निराकरण में पर्याप्त सतर्कता बरती जाये।
संभागायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत जिन-जिन सेवाओं के लिये समय-सीमा तय की गई है, उनकी शीघ्रता के साथ मानिटरिंग करते हुए नियत तिथि पर कार्यवाही की जाये। गत वर्ष 01 जनवरी से 31 दिसम्बर तक जिले में किये गये निरीक्षण के संबंध में जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग, मुख्य सचिव और संभागीय कार्यालय को

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...