कोटा

समावेशी शिक्षा अंतर्गत शाला में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक सामग्री उपकरणन का कोटा बीआरसी में किया गया वितरण

प्रेम सोमवंशी

कोटा-समावेशी शिक्षा अंतर्गत शाला में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक सामग्री उपकरण का वितरण बी आर सी कोटा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी विजय टांडे द्वारा किया गया।विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने समावेशी शिक्षा योजना संचालित है ,

शिक्षा में आरही बाधा को दूर करने विशेष शिक्षा के साथ सहायक उपकरण प्रदान किया जाता है। इसी के तहत आज विकास खण्ड स्त्रोत केन्द्र कोटा में दिब्यांग बच्चों को सहायक सामग्री उपकरण का वितरण खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय टांडे द्वारा प्रदाय किया गया। इस दौरान समावेशी शिक्षा प्रभारी सुदीप जांगड़े ने जानकारी देते हुए बताया , कि समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शाला में नियमित ठहराव ,

बाधारहित वातावरण का निर्माण करने के 21 प्रकार की दिव्यांगता वाले बच्चों की शिक्षा हेतु पूरे देश में समावेशी शिक्षा योजना संचालित है। इसी योजना के तहत दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर ,वाकर, श्रवण यंत्र ,बैसाखी, लो विज़न किट, एम आर किट, आदि सहायक सामग्री उपकरणों का वितरण किया गया । इस अवसर पर सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी असगर खान, श्रीमती संध्या जायसवाल सहित पालक उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...