राष्ट्रीय

इंतजार हुआ खत्म, भाजपा ने जारी की पहली सूची , छत्तीसगढ़ के भी 5 सीटों के उम्मीदवार घोषित

पार्टी ने जांजगीर से गुहाराम अजगले, बस्‍तर से बेदूराम कश्‍यप, कांकेर से मोहन मंडावी, सरगुजा से रेणुकासिंह और रायगढ़ से गोमती साय को टिकट दिया है

ठा.उदय सिंह

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है । गुरुवार शाम को जारी सूची में कुछ बड़े बदलाव नजर आए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि वह 75 प्लस के नेताओं को चुनाव नहीं लड़ाएगी। इसलिए इस बार लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटते हुए गांधीनगर से अमित शाह को प्रत्याशी बनाया गया है ।अमित शाह का यह पहला लोकसभा चुनाव होगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। हो सकता है प्रधानमंत्री किसी और सीट से भी चुनाव लड़े । गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में 184 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। कयास लगाया जा रहा था की साक्षी महाराज का टिकट कट सकता है लेकिन उन्हें उन्नाव से टिकट दिया गया है। वीके सिंह एक बार फिर गाजियाबाद से चुनाव लड़ेंगे । वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से किस्मत आजमाएं। राहुल गांधी के मुकाबले अमेठी से स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा गया है । हेमा मालिनी का मथुरा सीट बरकरार रखा गया है। कैप्टन राज्यवर्धन सिंह राठौर को जयपुर ग्रामीण से प्रत्याशी बनाया गया है तो वहीं बाबुल सुप्रियो आसनसोल से ही चुनाव लड़ेंगे। नितिन गडकरी नागपुर से, पूनम महाजन मुंबई उत्तर पश्चिम ,जितेंद्र सिंह जम्मू, किरण रिजिजू अरुणाचल से चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण के मतदान के मद्देनजर 184 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। सबसे बड़ी घटना आडवाणी युग के समाप्त होने की है। भारतीय जनता पार्टी की नींव डालने वाले लाल कृष्ण आडवाणी का टिकट कटना बड़ी घटना है। पहली सूची में कई नाम ऐसे हैं जो हैरान करने वाले हैं, तो वहीं कुछ नाम ऐसे भी है जिनके रिपीट होने की पहले से ही सबको उम्मीद थी।
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्‍तीसगढ़ के भी पांच सीटों के लिए उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
पार्टी ने जांजगीर से गुहाराम अजगले, बस्‍तर से बेदूराम कश्‍यप, कांकेर से मोहन मंडावी, सरगुजा से रेणुकासिंह और रायगढ़ से गोमती साय को टिकट दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...