बिलासपुर

महिला आयोग के हस्तक्षेप से रानी सिंह एनडीपीएस केस में नया मोड़… एएसपी को निष्पक्ष जांच के निर्देश,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के चर्चित रानी सिंह एनडीपीएस प्रकरण में नया घटनाक्रम सामने आया है। पिछले करीब चार महीनों से एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद रानी सिंह के मामले में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने हस्तक्षेप करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच कराने के निर्देश दिए हैं।जनसुनवाई में रानी सिंह के परिजनों ने महिला आयोग के समक्ष अपनी शिकायत रखते हुए कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। रानी के भाई शिवराज ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को सुनियोजित साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया है।

उनका कहना है कि रानी के बहनोई, जो एक मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं, ने कथित रूप से नशीली टैबलेट उनके घर में रखवाकर पुलिस कार्रवाई कराई, जिसके बाद रानी सिंह को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत रही और शुरुआती जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई। उनका दावा है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच होती, तो रानी सिंह को चार महीने तक जेल में नहीं रहना पड़ता।

पीड़िता का भाई

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पूरे प्रकरण की विस्तृत, निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद इस चर्चित एनडीपीएस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...