जांजगीर चाँपा

6 लाख दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…3 लाख की सोने की माला बरामद,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पुलिस ने बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत की सोने की माला बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) भा.न्या.सं. के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया लक्ष्मीन बाई चंद्रा, निवासी अरसिया थाना जैजैपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी में वे चांपा के अस्पताल में अपने पति का इलाज करा रही थीं। इसी दौरान 9 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और खुद को रिश्तेदार बताकर विश्वास में ले लिया। उसने महिला को बताया कि जहर खाने वाले मरीज को शासन की ओर से 6 लाख रुपये की सहायता मिलती है और इसके लिए फार्म भरना होगा। आरोपी महिला को बहाने से अस्पताल से बाहर ले गया और भारतीय स्टेट बैंक के पास ले जाकर फार्म भरने के नाम पर 6500 रुपये ले लिए। बाद में वजन और फोटो का बहाना बनाकर महिला से सोने की 13 फरी माला, पर्स में रखे 13,500 रुपये और मोबाइल भी ले लिया। कुछ देर बाद लौटने का कहकर वह फरार हो गया। थाना चांपा पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही राहुल डेन्सिल की पहचान की। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सोने की माला बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,