बिलासपुर

शहर के करीब जंगल में मिली युवक की अधजली लाश…हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका, पहचान छुपाने जला दिया गया है चेहरा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रविवार की सुबह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत फदहाखार के जंगल में शारदा मंदिर के आगे बाईपास रोड में एक युवक की अधजली लाश मिली है। जिसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि एक युवक की लाश अधजली हालत में मिली है, जिसके चेहरे को बुरी तरह जला दिया गया है, जिससे उसकी पहचान नही हो पा रही है। मामले में मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है, वही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई जा रही है, फ़िलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलने की बात कह रही है।

हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की आशंका..


युवक की लाश के चेहरे को बुरी तरह जला दिया गया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक की पहचान न हो सके वही आस पास कुछ भी वाहन या अन्य कुछ साधन नही मिले है, जिससे कही और से लाश लाकर यहाँ फेंकने की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी