मल्हार

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा संपन्न… बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा.. 80 सीटों के लिए किया जाएगा चयन

बिलासपुर और जीपीएम में बनाये गए थे 10- 10 परीक्षा केंद्र

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा शनिवार को सम्पन्न हुई। इस बार के परीक्षा के लिए बिलासपुर जिले में 10 व जीपीएम जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कक्षा पांचवी में अध्ययनरत परीक्षार्थी जिन्होंने चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरा है वे ही शामिल हुए। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पी संकरी ने बताया कि इस बार भी दोनों जिलों में बड़ी संख्या में 5 वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए फार्म भरा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में स्थापित किये गए नवोदय विद्यालय में 6 वी 12 वी तक की शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क होती है। जो आवासीय परिसर में रहकर ये विद्यार्थी अपनी पूरी पढ़ाई करते है।

उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस परीक्षा में कक्षा छठवीं के लिए सिर्फ 80 बच्चो के चयन का ही प्रावधान है। इसलिए बच्चे चयन होने के लिए कड़ी मेहनत करते है। और ज्यादा बच्चे परीक्षा में शामिल होते है। मस्तूरी बीईओ अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र में परीक्षा के लिए तीन सेंटर बनाए गए थे जिसमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल मस्तूरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयरामनगर व शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी है। ब्लाक के 676 बच्चो ने चयन परीक्षा में भाग लिया जबकि 857 बच्चो ने ऑनलाइन फार्म भरे थे। जिसमे 181 अनुपस्थित थे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुए।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल...