सीपत

एनटीपीसी कर्मचारी से लूट की घटना…कार सवार 4 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत भरवीडीह निवासी अनिल कुमार धीवर जो सीपत एनटीपीसी में काम करता है, आज दोपहर ड्यूटी के बाद बाइक क्रमांक सीजी 10 बीएम 5498 से अपने घर लौट रहा था, झलमला से भरवीडीह जाने के दौरान ग्राम उच्चभट्ठी के आगे नहर के पास 2:30 बजे के लगभग मारुति 800 कार क्रमांक सीजी 10 बी 4293 में सवार चार लोगों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोका और 3 लोग कार से बाहर निकलकर मारपीट करते हुए बैग छीनकर लूट पाट करने लगे

, जिन्होंने प्रार्थी के जेब से नगदी 1 हजार रुपए भी निकाल लिए और विरोध करने पर मारपीट करते हुए वहाँ से भाग निकले। मारपीट से प्रार्थी को चोट लगी है जिसने इसकी शिकायत थाने में की है, जिस पर पुलिस ने मारुति 800 क्रमांक सीजी 10 बी 4293 में सवार चार आरोपियों के खिलाफ धारा 394 आईपीसी के तहत मामला दर्ज जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र