रतनपुर

साढू पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, छेरछेरा पर्व के दौरान हुई थी घटना…

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्राम नेवसा के सियाराम सूर्यवंशी लगभग डेड़ वर्ष पूर्व पैसे की आवश्यकता होने पर अपने नेवसा निवासी साढू रामप्रसाद से 30,000 रूपये उधार लिया था , जो पैसा वापसी के दौरान रामप्रसाद द्वारा ब्याज की रकम जोड़ लेने से आरोपी सियाराम सूर्यवंशी , रामप्रसाद से रंजिश रखने लगा था । दिनांक 17.01.2022 को छेरछेरा त्यौहार की शाम करीबन 06:00 बजे रामप्रसाद सूर्यवंशी , आरोपी सियाराम के घर के बगल से शराब पीकर निकल रहा था उसी समय आरोपी सियाराम सूर्यवंशी विवाद करते हुए चाकू से रामप्रसाद के सीने पर वार कर मौके से फरार हो गया । रामप्रसाद के परिजनों द्वारा रामप्रसाद को उपचार हेतु सिम्स बिलासपुर ले जाया गया , जहाँ दिनांक 17.01.2022 रामप्रसाद की मृत्यु हो गई ।

उक्त मामले में सिम्स चौंकी से जानकारी प्राप्त होने पर थाना- रतनपुर में दिनांक 18.01.2022 को धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । रतनपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध करने के बाद तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी सियाराम सूर्यवंशी पिता स्व . रूपनाथ सूर्यवंशी उम्र 55 साल निवासी उसराभांठा नेवसा को भाग कर अन्य प्रदेश जाने की तैयारी करते ग्राम रमतला थाना कोनी से पकड़ कर अपराध में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपी को दिनांक 19.01.2022 को गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला