बिलासपुर

लूट और चोरी के मामले का खुलासा, तोरवा पुलिस को मिली सफलता

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीते दिनो हुए पैट्रोल पंप में लूट पाट की घटना को अंजान देने वाले आरोपियों को तोरवा पुलिस ने पकड़ने में सफ़लता पाई है। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटन चाकू और मोटर साइकिल जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जोरा पारा तखतपुर निवासी सुजीत कुमार खुटे सुनील गेंदले के साथ 22 अगस्त को तोरवा पावर हाउस चौक के पास गगन पैट्रोल पंप में रात 8 बजे पैट्रोल डलवाने गए थे। इसी बीच तीन युवक एक बाइक में मौके पर पहुंचे। जिन्होंने प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल और पैसे लूट कर फरार हो गए थे।

जिसकी शिकायत प्रार्थी ने तोरवा थाने में दर्ज कराई थी। मामले में उच्च अधिकारियो के निर्देशानुसार तोरवा पुलिस ने तत्काल गठित कर आरोपी का पता तलाश शुरू की जहां सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को आरोपियों के अहम सुराग हाथ लगे जिसके बाद तोरवा पुलिस ने आरोपियों की पहचान गणेश नगर नयापारा निवासी अभय सिंह,नगर चूचूहिया पारा निवासी अब्दुल मुजाहिद और सिरगिट्टी निवासी रामू यादव के रुप में की गई। तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूलते हुए 22 अगस्त को तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गगन पेट्रोल पंप में लूटपाट करना स्वीकार किया है। जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है।

मेकअप स्टूडियो में हुई चोरी का खुलासा..

आर.टी.एस. कॉलोनी तोरवा निवासी दामिनी पटेल अपनी मेकअप स्टूडियो में 18 अगस्त को चोरी होने की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई थी। उक्त घटना में तोरवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी के पास से चोरी हुए 30 हजार रूपए कीमती मेकअप के समान को बरामदा किया है। तोरवा पुलिस के अनुसार नाबालिक लड़की 18 अगस्त को दामिनी पटेल के दुकान गई थी। जहां कोई नही था। इसका फायदा उठाकर नाबालिक लड़की ने मेकअप के सामन पर अपना हाथ साफ कर लिया था। मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...