बिलासपुर

प्रदेश में कोरोना से दूसरी मौत का मामला, 9 साल की बच्ची की दो दिनों पहले हो चुकी है मौत….परिजन कर चुके है अंतिम संस्कार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मौत के मामले में दूसरा मामला सामने आया है, जिसमें बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से ग्राम डंगनिया (बिनैका)की 9 वर्षीय बच्ची को 29 मई के दिन परिजनों ने तबियत खराब होने पर सिम्स में एडमिट कराया था, जहाँ से परिजन 30 मई को ही बच्ची को खुद से डिस्चार्ज करा घर ले गए थे, जहाँ उसकी मौत हो गई और परिजनों ने 31 मई को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया जिसके बाद 1 जून को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है, हालांकि सिम्स में भर्ती के दौरान ही उसका सेम्पल लेकर रायपुर भेज दिया गया था, जिसकी रिपोर्ट एक दिन बाद मिली तब तक उस बच्ची का अंतिम संस्कार हो चुका था, बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, वही सिम्स के चिकित्सकों का मानना है कि उस बच्ची को ब्लड कैंसर की शिकायत थी, जिसकी वजह से ही उसके परिजनों ने उसका उपचार बड़े अस्पताल में कराने की बात कहते हुए खुद से बच्चे को डिस्चार्ज करा लिया था। वही अब रिपोर्ट आने के बाद स्थित असामान्य हो चुकी है।

संपर्क में आने वालों का लिया जा रहा सेम्पल…


मामले में 9 वर्षीय बच्ची की ट्रेवल हिस्ट्री है जो अपने परिजनों के साथ इलाहाबाद से वापस लौटी थी, वही उसकी मौत के बाद अब उसके संपर्क में आने वाले 34 लोगों का सेम्पल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया जा चुका है, वही इस मामले में अभी और भी वास्तविक तथ्य सामने आने की संभावना है, जिससे बड़ी लापरवाही सामने आ सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग... तालाब में डूबने से जुआरी की मौत के बाद हंगामा...प्रशिक्षु हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित, जुआ ... मुलाकात, प्रेम विवाद और फिर मौत! पहाड़ी पर मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका के बीच संदिग्... बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ...