बिलासपुर

धान का अवैध संग्रहण…4 स्थानों में छापेमारी, पकड़ा गया 3 लाख रूपए का 93 क्विंटल धान जब्त

उदय सिंह

बिलासपुर – धान के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ आज 4 ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 3 लाख रूपए के 93 क्विंटल धान जब्त किए गए। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मण्डी के अधिकारियों ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस तरह धान खरीदी तक हर रोज जारी रहेगी। जिला खाद्य अधिकारी अनुराम भदौरिया ने बताया कि मस्तुरी तहसील के ग्राम किरारी में महेन्द्र किराना स्टोर में 60 कट्टी धान अवैध रूप से भण्डारित होना पाया गया। जिसे मण्डी अधिनियम के तहत जब्त कर कार्रवाई की गई। मुख्यालय मस्तुरी में अग्रवाल किराना स्टोर में 58 कट्टी धान भी जब्त किया गया। एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में तहसील बोदरी के ग्राम सारधा में सुखसागर मरावी किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया। श्री मरावी के घर में 40 बोरी अर्थात 16 क्विंटल अवैध धान पाया गया। दुकानदार द्वारा किसी प्रकार का स्टॉक संधारण नहीं किये जाने से मण्डी अधिनियम की धारा 20 के तहत जब्त कर कलर मार्किंग कराते हुए सील किया गया। तहसील मस्तुरी के अंतर्गत हिर्री में देवनारायण साहू किराना स्टोर के घर में 74 कट्टी अवैध धान पाया गया। उनके विरूद्ध भी जब्ती की कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!
Letest
अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत...