रायपुर

भ्रष्टाचार का विरोध करने पर उच्च अधिकारी कर्मचारी को दिखा रहा नीचा….वायरल हुआ वीडियो

रमेश राजपूत

रायपुर – इस ज़माने में ईमानदारी के साथ काम करना अब जंग लड़ने के बराबर हो गया है। हर तरफ भ्रष्टाचार, और रिश्वतखोरी का खेल चल रहा है और जब कोई ईमानदार व्यक्ति इसके खिलाफ आवाज़ उठाता है तो उसे ही गलत ठहरा दिया जाता है। वही एक ताज़े मामले में  रिश्वतखोरी के खिलाफ आवाज उठाने पर एक ईमानदार कर्मचारी को अधिकारी ने खरी खोटी सुनते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल ये पूरा मामला रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 01 का है जब दिनांक 29-12 -2020 की दोपहर को रिश्वतखोरी से परेशान होकर एक ईमानदार कर्मचारी शिकायत करने जोन कार्यालय पहुंचा और जोन कमिश्नर को सारी बात बताई, वही पूरी बात सुन लेने के बाद अधिकारी ने शिकायतकर्ता कर्मचारी को ही पागल है, कहते हुए कहां की रिश्वतखोरी हो रही है तो तुझे क्या तकलीफ है।

इतना ही नहीं अधिकारी ने शिकायतकर्ता कर्मचारी को ज्यादा बोले जाने पर गौठान में ड्यूटी पर भेज देने की बात कही है। इसी दौरान कर्मचारी ने भ्रष्ट अधिकारी का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिससे इस भ्रष्ट जोन कमिश्नर की पोल खुल गई है। शर्म आनी चाहिए ऐसे अधिकारियों को जो रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते है। वही अब देखने वाली बात होगी कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद जोन कमिश्नर के ऊपर कोई कार्यवाही होती भी है या नहीं।

error: Content is protected !!
Letest
ऑपरेशन के बाद हॉस्पिटल में मरीज की मौत.. परिजनों ने नोबल हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का लग... श्री संस्कार फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने दिखाई मानव सेवा की मिसा... कोटा:- अमाली के उसी कुएं ने फिर ली एक जान... लापता महिला का शव मिलने से गांव में दहशत इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल और फिर ब्लैकमेल... अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से ... काम क्यों नहीं करते' कहने पर भड़का बेटा... लकड़ी की फाड़ी से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, कोटा:- अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर एयरगन के दम पर लूट... बुजुर्ग पति- पत्नी से मारपीट कर ... VIDEO रतनपुर:- नशे में खूनी खेल, छत पर चढ़कर ईंट से सिर कुचला, हंसिया से किए वार, युवक की निर्मम हत्... एसएसपी का प्रशासनिक एक्शन...कई थाना प्रभारियों समेत 16 पुलिसकर्मी इधर से उधर, पचपेड़ी:- रथयात्रा मेले में युवक पर चाकू से हमला...चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी....युवा नेतृत्व को अवसर देकर आगे बढ़ा रही भाजपा,