पचपेड़ी

करंट युक्त बिजली तार बाड़ी के चारों ओर फैलाकर रखने वाला आरोपी गिरफ्तार…  चपेट में आने से 2 ग्रामीणों की हुई थी मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में खेत के पास मृत पाए गए 2 ग्रामीणों की मौत की वजह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आना था, पीएम रिपोर्ट के खुलासे के बाद आरोपी खेत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग़ौरतलब है कि थाना पचपेड़ी में मृतक राजेश यादव एवं लखन केवट की मृत्यु के संबंध में अपराध दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया था, मृतको का पीएम रिपोर्ट सीएचसी से प्राप्त होने पर मृत्यु का कारण इलेक्ट्रिक शॉक पाया गया मर्ग जांच के दौरान गवाहों का कथन लिया गया गवाहों ने कथन में बताया कि देवचरण केवट अपने सब्जी बाड़ी के चारों ओर बिजली तार फैलाकर रखा है जिसकी चपेट में आकर मृतक राजेश यादव एवं लखन केवट की मृत्यु हो गई है,

मर्ग जांच के आधार पर आरोपी देवचरण केवट के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/ 23 धारा 304 भादवि दर्ज कर विवेचना की गई आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा बताया गया कि सब्जी चोरी रोकने के लिए उसने अपने खेत बाड़ी के चारों ओर बिजली करंट युक्त तार बिछाया था जिसकी चपेट में आकर मृतक राजेश यादव और लखन केवट की मृत्यु हो गई आरोपी के कथन के आधार पर बिजली तार जीआई तार ,सोलर पैनल, झटका मशीन ,बैटरी जप्त किया गया है आरोपी देवचरण केवट पिता जेठू राम केवट उम्र 35 साल निवासी बसंतपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, स उ नि शिव कुमार साहू, आरक्षक देवेंद्र मरकाम , किशन राय , दिलहरण पैकरा, सागर खटकर का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...