रायगढ़

फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर… रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले की खरसिया पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाले ट्रक मालिक का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में वाहन मालिक कपिल शर्मा उर्फ राजा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को सूचना प्राप्त हुई थी कि सुमित्रा राइस मिल, खरसिया में एक ट्रक धान से भरा खड़ा है,

जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान मौके पर मौजूद चालक ओमप्रकाश कौशिक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि ट्रक का मालिक कपिल शर्मा उर्फ राजा है। बाद में वाहन मालिक को बुलाकर पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2021 में एक ट्रक खरीदा था, जिसका वर्ष 2019 से रोड टैक्स लंबित था। टैक्स अदा करने से बचने के लिए उसने अपने वाहन की नंबर प्लेट बदलकर दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर धान परिवहन कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने जानबूझकर शासन को राजस्व हानि पहुंचाने के उद्देश्य से फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग किया। मामले में थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 57/2026 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म...