बिलासपुर

सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चोरी का माल

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर कबाड़ के अवैध कारोबार ने जोर पकड़ लिया है। क्षेत्र के कई इलाकों में बड़ी संख्या में कबाड़ की दुकानें दोबारा खुल गई हैं। इसी के साथ चोरी की घटनाओं में भी तेज़ी देखी जा रही है, जिससे कबाड़ कारोबार और अपराध के बीच सीधा संबंध होने की आशंका गहराती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों का आरोप है कि कबाड़ का यह कारोबार पूरी तरह लाइनअप होकर चल रहा है, यानी सब कुछ सुनियोजित तरीके से। चोरी का सामान सीधे इन्हीं दुकानों तक पहुंचाया जाता है और फिर उसे बिना किसी जांच-पड़ताल के खरीद लिया जाता है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और क्षेत्र में घरों, दुकानों और निर्माण स्थलों से लोहे, केबल, मोटर, पाइप और अन्य कीमती सामान की चोरी लगातार बढ़ रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

गाड़ियों में भरकर रात में निकल रहा माल

मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से सरकंडा क्षेत्र में कबाड़ का धंधा फल-फूल रहा है। छोटे कबाड़ियों से लेकर बड़े कारोबारियों तक की यहां मजबूत मौजूदगी है। बताया जा रहा है कि कबाड़ से भरी गाड़ियां लाइनअप होकर रात में ही निकलती हैं, ताकि किसी को हवा तक न लगे।

दिखावटी कार्रवाई के बाद फिर गुलज़ार हो गए

बीते कुछ महीने पहले कबाड़ दुकान पर कार्रवाई तो हुई, लेकिन समय अनुकूल होने के बाद फिर से ये सभी दुकान गुलजार हो गई हैं। वहीं कुछ कबाड़ दुकानों पर कभी-कभार दिखावटी कार्रवाई होती है, लेकिन कुछ दिनों बाद वही दुकानें फिर से खुल जाती हैं। इससे कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,