मुंगेली

पुरानी रंजिश में पिकअप वाहन को किया आग के हवाले….धमकी देकर घटना को अंजाम देने का मामला, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – आपसी रंजिश को लेकर गांव के ही दो ग्रामीणों ने एक मालवाहक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित पक्ष में सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोनपुरी में रहने वाले सरजू साहू रविवार को अपने माल वाहक गाड़ी क्रमांक CG 09 B 1249 का कुछ समान लेने बिलासपुर गया हुआ था।

जहाँ देर रात प्रार्थी की पत्नी ने उन्हे बताया की उनकी गाड़ी जो कोठार में खड़ी थी। उसे गांव ही रामेश्वर साहू , भूपेन्द्र साहू द्वारा जला दिया गया है। उक्त सूचना पर प्रार्थी रात में ही अपने घर पहुंचा। जहा उसे पता चला की शाम को ही रामेश्वर साहू ने उनकी गाड़ी और घर को आग लगाने की धमकी दी थी।

जिसके बाद रात करीब 11.30 को उनके आंगन से कुछ आवाजे आ रही थी। जब प्रार्थी की पत्नी ने मौके पर जा कर देखा तो वहा खड़ी पिकअप गाड़ी जल रही थी। वही वहा से रामेश्वर साहू , भूपेन्द्र साहू को भी भागते हुए देखा गया है।

इधर काफ़ी कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका। वही इस मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...