बिलासपुर

रेकी कर लोहे का कबाड़ चोरी करने वाला एक गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…2 मोटरसाइकिल सहित सामान जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लोहे का कबाड़ चोरी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है, जिनसे 90 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की राहुल यादव नामक ब्यक्ति लोको खोली के खण्डर मकान में चोरी के लोहे को छिपा कर रखा है जिसे बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा हैै सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल सिविल टीम गठित कर उक्त ब्यक्ति को सिंधी दुकान के बाजू में घेराबंदी कर पकड़कर हिरासत मे लेकर नाम व पता पूछने पर अपना नाम राहुल यादव उर्फ छोटू पिता राजू यादव उम्र 19 वर्ष निवासी- लोको काॅलोनी सिरगिट्टी, जो अपने साथी सोमदत्त मरावी उर्फ सोनू, संदीप पाण्डेय उर्फ चिंगरी, दीक्षित प्रसाद उर्फ रवि, राकेश सोनार उर्फ उड़िया, गरीब दास कहार उर्फ गोलू, तरूण सिंह उर्फ छोटू के साथ मिलकर एक राय होकर सिरगिट्टी क्षेत्र में पल्सर, एक्टिवा, सीडी डिलक्स और साइन मोटर सायकल में घुम-घुम कर लोहे कबाड़ की चोरी करना स्वीकार किया।

संदेही राहुल यादव के बताये स्थान से विधि से संघर्षरत बालक तथा राकेश सोनार उर्फ उड़िया को हिरासत में लेकर थाना लाकर कथन लेख लिया गया जो सभी ने बताया कि सोमदत्त मरावी उर्फ सोनू पिता बुधराम मरावी, तरूण सिंह, गोलू उर्फ गरीब दास, संदीप पाण्डेय उर्फ चिंगरी के साथ मिलकर चोरी करना तथा चोरी के सामान को लोको काॅलोनी स्थित रेलवे के खंडर मकान में रखना स्वीकार किये। राहुल यादव उर्फ छोटू को लेकर साथी दारान गोलू उर्फ गरीब दास लालखदान तोरवा तथा तरूण सिंह मोपका को हिरासत में लेकर थाना लाये जिसका कथन लिया गया जो अपने उक्त साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किये। सोमदत्त मरावी उर्फ सोनू तथा संदीप पांडेय उर्फ चिंगरी के पते पर गये जो नहीं मिले, फरार हो गये हैं। आरोपीगण के निशानदेही लोको खोली स्थित रेलवे के खंडर मकान में रखे लोहे का चैनल एंगल, लोहे प्लेट, लोहे का राड को बरामद कराये तथा घटना में इस्तेमाल किये एक्टिवा को राहुल यादव एवं पल्सर को तरूण सिंह से बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से लोहे का चैनल एंगल, लोहे का प्लेट, लोहे का राड वजन 700 किग्रा. तथा 02 मोटर सायकल (स्कुटी व पल्सर) जप्त कर आरोपीगण तथा विधि से संघर्षरत बालक के विरूध्द धारा 41(1-4) जा.फौ./379,34 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने से आरोपीगणों को माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर पेश किया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक जितेन्द्र जाधव, अफाक खान, शशीकांत जायसवाल, अशोक कोरम व संजय यादव की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...