कोटा

पारिवारिक जमीन विवाद में सास- ससुर ने मिलकर बहु का गमछे से घोंटा था गला…पुलिस ने नवविवाहिता के संदिग्ध मौत के मामले को सुलझाया

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाने के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोंगसरा बंधियापारा में 14 जनवरी की बीती रात नवविवाहिता खुशबू उर्फ हिना यादव पति रोहित मरकाम उम्र 19 वर्ष की लाश संदिग्ध हालात में घर के कमरे में मिली थी। मामले में बेलगहना चौकी पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया था और जांच में जुट गई थी, पुलिस चौकी बेलगहना द्वारा विशेष टीम गठित कर मामले में घटना स्थल की बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा प्राप्त पीएम रिपोर्ट का बारीकी से अवलोकन कर गवाहों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर मृतिका के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास जेठिया बाई मरकाम के द्वारा घटना दिनांक 13.01.2024 की रात लगभग 10:30 बजे मृतिका खुशबू यादव उर्फ हीना से विवाद करते हुए जमीन घर बटवारा की बात को लेकर गला और मुंह दबा कर हत्या करना पाया गया, जिस पर धारा 302,34 भादवि के तहत आरोपियों के कथन पर घटना में मुँह दबाने प्रयुक्त गमछा को जप्त कर आरोपियों भवन सिंह मरकाम पिता इतवारी मरकाम उम्र 45 वर्ष और जेठिया बाई पति भवन सिंह मरकाम उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उक्त मामले मे चौकी प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रआर भुनेश्वर मरावी, आर सत्येंद्र राजपूत, विजेंद्र कोल, कौशल बिंझवार का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,