कोटा

शोक कार्यक्रम में शामिल होने से रोका तो मार दिया चाकू…रास्ते मे हुई मौत, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

बेलगहना – दादा के गमी कार्यक्रम में घुसकर चाकू से हत्या करने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढोलमौहा निवासी मृतक शिवनाथ सिंह पैकरा के दादा लवन सिंह पैकरा का सोमवार को निधन हो गया था। जहां उनके गमी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसपर गांव के सभी ग्रामीण शामिल होने पहुंचे थे। इसी बीच गांव का ही आरोपी दिलेश पैकरा वहा पहुंचा जिस पर शिवनाथ सिंह पैकरा के द्वारा दिलेश को वापस जाने कहने पर आरोपी दिलेश के द्वारा अश्लील गाली देते हुए उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इधर प्रार्थी को बेलगहना उपचार के लिए लाया गया। जहां

से उसे बिलासपुर रैफर कर दिया गया। जहा रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर प्रार्थी की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...