छत्तीसगढ़मुंगेली

मुंगेली उप जेल में कैदी ने लगा ली फांसी अपने भाई की हत्या के बाद काट रहा था सजा

धारा 302 और 307 के तहत सजा काट रहे आरोपी के शौचालय के अंदर खुदकुशी करने को जेल प्रबंधन की बड़ी नाकामी माना जा रहा है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मुंगेली उप जेल के शौचालय में कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी, जिसके बाद यहां हंगामा मच गया। मुंगेली जिले के फास्टर पुर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव ठेलका निवासी 55 वर्षीय संतु धृतलहरे ने साल 2012 में अपने भाई की हत्या कर दी थी, साथ ही उसने अपनी मां को भी गंभीर रूप से घायल किया था। इसकी सजा वह मुंगेली उप जेल में काट रहा था। शनिवार रविवार की दरमियानी रात कैदी ने जेल के अंदर बने शौचालय में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । इसकी सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर

पंचनामा कर लाश को जिला अस्पताल भेजा। धारा 302 और 307 के तहत सजा काट रहे आरोपी के शौचालय के अंदर खुदकुशी करने को जेल प्रबंधन की बड़ी नाकामी माना जा रहा है। इस घटना के बाद उप जेल के अधीक्षक जनक लाल पुरैना छुट्टी पर चले गए ।बताया जा रहा है कि कैदी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था जिसके सेंदरी स्थित मनो चिकित्सालय में इलाज की बात भी कही जा रही है। सवाल ये उठता है कि अगर कैदी की मानसिक स्थिति सही नहीं थी फिर उसे क्यों जेल में रखा गया और जेल में एक कैदी ने सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कैसे फांसी लगा ली। मामले की जांच शुरू हो चुकी है ।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...