बिल्हा

हैवानियत की हद….नाबालिग से दुष्कर्म…फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेटे गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने 3 मई 2026 को थाना बिल्हा में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी बलराम साहू 25 वर्ष, निवासी मुढीपार सम्बलपुरी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को गर्भपात की दवा खिलाकर उसका अबॉर्शन करा दिया। मामले में एक और गंभीर पहलू तब सामने आया जब आरोपी अपने पिता रमेश कुमार साहू 46 वर्ष के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 240/2026 के तहत धारा 64(1), 89, 331(1), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें अपराध करना स्वीकार किया गया। इसके बाद 4 मई 2026 को दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...