बिलासपुर

तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा तीन राज्यों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर शहर भाजपा कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में ढोल-ताशों की गूंज के बीच आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और झाल-मुड़ी का वितरण कर जीत का उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि यह सफलता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में मिली यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की विकासोन्मुखी सोच का प्रमाण है। साथ ही पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने परिवर्तन, सुरक्षा और विकास के पक्ष में मतदान कर एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, गुलशन ऋषि, अजीत सिंह भोगल, किशोर राय, दुर्गेश पाण्डेय, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, एस. श्रीनिवास राव, जुगल अग्रवाल, शेखर पाल, गणेश रजक, नारायण गोस्वामी, बल्लू हरियाणी, प्रवीर सेन गुप्ता, दिनेश देवांगन, अशोक मिथुन, सचिन कायरवार, देवेश खत्री, केतन वर्मा, नीतिन छाबड़ा, राकेश मिश्रा, चिक्की बोले, सन्नी केशरी, अनिल चैहान, देवाशीष दत्ता और विकास सलूजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्...