तखतपुर

तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल… हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बेरहमी से पीटा, वाहन भी तोड़े,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी के तखतपुर थाना क्षेत्र में बाहरी मजदूरों के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाकर कई लोगों ने सामूहिक हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल पीड़ितों को बेरहमी से पीटा, बल्कि उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, प्रार्थी तेजस सिंह पाल, निवासी जिला कैथल हरियाणा अपने बेटे परविंदर सिंह पाल और साथी डीम्पी राम पाल के साथ तखतपुर क्षेत्र में हार्वेस्टर मशीन से धान फसल कटाई के कार्य के लिए आए हुए थे।

वे मक्कड पेट्रोल पंप के पास ठहरे हुए थे और हार्वेस्टर क्रमांक HR09H3051 की सर्विसिंग कर रहे थे। इसी दौरान पास के खाली प्लॉट में शौच करने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बताया गया कि 4 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे तखतपुर के कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्लॉट को अपना बताते हुए पीड़ितों पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाने लगे। पीड़ितों द्वारा जल्द ही स्थान छोड़ने की बात कहने के बावजूद आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसी दौरान नाजिर जायसी, आलोक आहुजा सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि कुछ ही देर में रॉड, बेल्ट व डंडों से पीड़ितों पर हमला कर दिया। इस हमले में तेजस सिंह पाल के सिर, पीठ और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं, वहीं उनके बेटे परविंदर सिंह और साथी डीम्पी राम पाल भी घायल हो गए। हमलावरों ने हार्वेस्टर और मोटरसाइकिल PB11BL9609 को भी तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़ितों ने थाना तखतपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने नाजिर जायसी, आलोक आहुजा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 324(4) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर