बिलासपुर

VIDEO: जेल में निरुद्ध कैदी की सिम्स में हुई मौत…परिजनों ने पुलिसिया मारपीट से मौत का लगाया आरोप, 3 दिनों पहले आबकारी एक्ट के तहत हुई थी गिरफ्तारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रविवार को एक आरोपित युवक की मौत से सनसनी फ़ैल गई है। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आबकारी विभाग और कोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम गनियारी में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की थी जहां चार लोगो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही हुई थी। जिसमे ग्राम गनियारी में रहने वाले उमेंंद वर्मा पिता रंगलाल वर्मा उम्र 24 वर्ष को भी पुलिस ने 13 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस कार्रवाई के दौरान उमेंद वर्मा

आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, न्यायालय के आदेश पर आरोपित को शुक्रवार को ही जेल भेज दिया गया। जहां उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद जेल प्रबंधन ने आरोपित को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया। जहां रविवार की रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसकी सूचना रविवार को मृतक के परिजनों को कोटा थाना से सरपंच के माध्यम दी गई।

मृतक का पिता

जिसके बाद सोमवार को सभी सिम्स पहुंचे। जहा उन्होंने कोटा पुलिस की उक्त कार्यवाही के दौरान मृतक के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट करने का आरोप लगाया है, मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद शनिवार को वह अपने पुत्र उमेंद्र वर्मा से मुलाकात करने वह जेल गया था, जहां उसने सीने में दर्द होने और पुलिस द्वारा मारपीट करने की जानकारी अपने पिता को दी थी, जिसके बाद रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, इधर इस पूरे मामले में कोटा पुलिस की कार्रवाई पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सवाल उठाया है, फ़िलहाल मामले में मेडिकल रिपोर्ट और निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।

पुलिस पर पैसों की मांग करने का आरोप…

मामले में मृतक युवक के पिता रंगलाल वर्मा ने कोटा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है, जहाँ उन्होंने बताया कि उनके लड़के को छोड़ने के लिए 1 लाख रुपए की मांग पुलिस वाले कर रहे थे, जिसे देने में असमर्थता जताने पर ही उसे जेल भेज दिया गया, इस दौरान उसके साथ बहुत मारपीट की गई, जिससे ही उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। बहरहाल मामले में पुलिस उच्च अधिकारियों से पीड़ित पिता ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स...