बिलासपुर

बिलासपुर:- आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार… सुसाइड नोट बना अहम सबूत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2021 में घटित आत्महत्या के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मृतक विजय बंजारे 29 वर्ष निवासी श्याम रेसीडेंसी, उसलापुर ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली थी। इलाज के दौरान 17 जून 2021 को उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए अपनी पूर्व प्रेमिका अंकिता अनंत, भाभी सुभद्रा बंजारे और राजा ठाकुर (राजा सिंह) को जिम्मेदार ठहराया था। हस्तलिपि विशेषज्ञ से जांच कराने पर सुसाइड नोट मृतक के ही लिखे होने की पुष्टि हुई। संपूर्ण मर्ग जांच क्रमांक 34/21 के तहत धारा 174 जा.फौ. के अंतर्गत मृतक के ससुर लक्ष्मीप्रसाद मिरी, सास प्रमिला मिरी और पत्नी उदयन मिरी के बयान लिए गए। उन्होंने भी अपने बयान में तीनों आरोपियों द्वारा विजय को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात कही। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि तीनों आरोपियों के मानसिक उत्पीड़न के कारण ही मृतक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इसके आधार पर थाना सकरी पुलिस ने आरोपी

1. राजा सिंह पिता नारायण बारगाह (उम्र 29 वर्ष, निवासी पीपरसत्ती अकलतरा हाल मुकाम देवरीखुर्द),

2. अंकिता अनंत पति चंद्रमणि खरे (उम्र 31 वर्ष, निवासी चंडीपारा पामगढ़),

3. सुभद्रा बंजारे पति अजय बंजारे (उम्र 36 वर्ष, निवासी झरप थाना हसौद सक्ती)
के विरुद्ध धारा 306, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत व प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,