छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

भीमा मंडावी की मौत के सदमे से बेटी ने छत से कूदकर दी जान, क्या है इस वायरल खबर का सच

मोना मंडावी ने खुदकुशी तो की थी लेकिन वह 6 साल पुरानी घटना है, जिसका भीमा मंडावी की मौत से कोई लेना देना नहीं है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मंगलवार को नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत के बाद अचानक एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें बताया गया था कि भीमा मंडावी की मौत के सदमे में उनकी बेटी ने छत से कूदकर जान दे दी। पिता की मौत के बाद बेटी के जान देने के इस दोहरे अटैक से लोग सन्न रह गए। सभी यह जानने की कोशिश करने लगे कि क्या सचमुच ऐसा हुआ है ? लेकिन मुख्यधारा के टीवी चैनल पर ऐसी कोई खबर ना होने से भीमा मंडावी के बेटी के छत से कूदकर खुदकुशी करने वाली इस खबर पर लोगों को संदेह होने लगा। यह खबर भीमा मंडावी के सभी चाहने वालों के लिए डबल अटैक देने वाला था। दरअसल इस खबर में आधा सच, आधा फसाना है। भीमा मंडावी की बेटी की मौत की जिस खबर को वायरल किया जा रहा है, वह घटना सच तो है , लेकिन वह वर्तमान में नहीं घटी है। यह घटना 3 जुलाई 2013 की है । उसी पुराने खबर को सोशल मीडिया में यह कहकर शेयर किया जा रहा है कि भीमा मंडावी की मौत की खबर सुनकर उनकी बेटी ने छत से कूदकर जान दे दी ।

भीमा मंडावी की बेटी मोना मंडावी ने 3 जुलाई 2013 में शंकर नगर, रायपुर स्थित एक अपार्टमेंट के चौथे माले से कूदकर खुदकुशी कर ली थी, हालांकि मोना के आत्महत्या करने की वजह कभी भी साफ नहीं हो पाई। मोना मंडावी उस दौरान रायपुर के शंकर नगर स्थित मयूर स्कूल में मात्र कक्षा नौवीं की छात्रा थी और वही आदित्य अपार्टमेंट में संचालित स्कूल के हॉस्टल में रहती थी। बुधवार को सोशल मीडिया पर समाचार चैनल के ब्रेकिंग की तस्वीरों के साथ इस खबर को जिसने भी पढ़ा वह सन्न रह गया और हर कोई यह जानने की कोशिश करने लगा कि क्या यह खबर सही है ,लेकिन सत्याग्रह news.in ने अपनी पड़ताल में पाया है की खबर झूठी है । मोना मंडावी ने खुदकुशी तो की थी लेकिन वह 6 साल पुरानी घटना है, जिसका भीमा मंडावी की मौत से कोई लेना देना नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...