छत्तीसगढ़बिलासपुर

सायकल रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी ने भी चलाई सायकल

जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाताओं को जागरुक करने कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मतदाताओं को जागरूक करने कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने साईकिल रैली में हिस्सा लिया। साईकिल रैली बहुद्देशीय स्कूल गांधी चौक से शुरु होकर, पुराना हाईकोर्ट रोड, तारबाहर चौक, अग्रसेन चौक होते हुए पुलिस ग्राउण्ड पर संपन्न हुई। रैली के समापन पर कमिश्नर ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई।
जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाताओं को जागरुक करने कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्कूल छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने साईकिल रैली में बड़े ही उत्साह से भाग लिया और मतदाता जागरूकता के नारों को तख्ती पर लिखकर नारे लगाए।

इस अवसर पर कमिश्नर टी सी महावर ने कहा कि रैली में शामिल बच्चे अपने अभिभावकों को मतदान के लिये प्रेरित करें। बच्चों को अपने घर में भी जागरूकता लानी होगी। आईजी प्रदीप गुप्ता ने भी सभी से अधिक से अधिक मतदान की अपील की और कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि सभी को मतदान के लिये प्रेरित करें। कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र का महापर्व है जिसमें सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये। एसपी अभिषेक मीणा ने सभी से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। साईकिल रैली में जिला पंचायत सीईओ रीतेश अग्रवाल, सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसडीएम कीर्तिमान सिंह राठौर, निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे, ओम पांडे उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...