रतनपुर

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सैकड़ो की संख्या में युवा पहुचे रतनपुर थाना…युवक पर आरोपियों ने किया था ब्लेड से हमला,लगे थे 126 टांके

जुगनू तंबोली

रतनपुर – होली की रात रतनपुर सोनारपारा निवासी अनीश क्षत्रिय अपने घर के सामने दोस्तो के साथ खड़ा हुआ था। घर के पास ही मुकेश सारथी, राजा गुप्ता व उनके अन्य साथी शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे।

अनीश के द्वारा युवको को गाली देने से मना किया तो तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर और गंदी गंदी गांली गलौज करने लगे। राजा गुप्ता व अन्य साथी द्वारा हाथ मुक्का से युवक के साथ मारपीट किये है वही मुकेश सारथी द्वारा ब्लेड से हमला कर दिया।

जिससे अनिश क्षत्रिय के सिर, पीठ, में गंभीर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद घर वाले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक अनीश क्षत्रिय को सिम्स रिफर कर दिया गया। बिलासपुर सिम्स में उपचार के दौरान घायल युवक के शरीर मे करीब 126 टाके लगाए गए,।

इस घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना से आक्रोशित मोहल्लेवासी सैकड़ो की संख्या में आज रतनपुर थाने का घेराव कर दिया। थाना परिसर में बढ़ते भीड़ देख रतनपुर पुलिस आनन फानन में 2 नाबालिग सहित एक आरोपी को उसके घरों से गिरफ्तार कर थाने लेकर आई वही अभी तक मुख्य आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है।

रतनपुर पुलिस की समझाईश व कार्यवाही के आश्वासन पर मोहल्लेवासी शांत हुुुए।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बारात से लौट रही कार लालखदान के पास गड्ढे में गिरकर पलटी….सड़क निर्माण में लापरवाही बनी वजह,... अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़... मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई सनसनीखेज वारदातों का खुलासा बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार