रायगढ़

प्रेमी जोड़े की जंगल में मिली लाश….कीटनाशक के सेवन से मौत की आशंका, हत्या या आत्महत्या पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फरकानारा के जंगल मे एक प्रेमी जोड़े की लाश मिली है, घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने दोनों की शिनाख्त कर ली है, जो गांव के ही रहने वाले है, दोनों बीएससी फाइनल ईयर के छात्र थे, जिनके बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को भी थी, जिनकी लाश आज जंगल में मिली है, जहाँ आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली है, लेकिन कोई सुसाइड नोट या ऐसे कोई साक्ष्य न मिलने से घटना हत्या की भी हो सकती है, लिहाज़ा पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना के जोबी चौकी क्षेत्र के ग्राम फरकानारा के डोमनारा निवासी चंद्रशेखर राठिया (22 साल) का कुछ सालों से फरकानारा की रहने वाली जमुना राठिया (22 वर्ष) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। शादी के सपने देख रहे प्रेमी जोड़े ने घरवालों को भी अपने रिश्ते की बात बताई थी। इस पर युवक के घरवाले युवती जमुना के घर दोनों के रिश्ते की बात भी करने के लिए गए थे,

लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में बात करने की बात कहते हुए उन्हें टाल दिया। जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े बहुत निराश हो गए थे। उन्हें लगा कि उन दोनों के रिश्ते से परिजन खुश नहीं हैं। शायद यही वजह हो सकती है कि वे पास के ही जंगल में गए और कीटनाशक दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी होगी। वही गुरुवार तक युवक-युवती के घर नहीं लौटने पर उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इस बीच मृतका के भाई गंगा कुमार राठिया अपने दोस्तों के साथ जंगल की ओर गए जहां उसने बहन जमुना और युवक चंद्रशेखर की लाश देखी। इसके बाद मृतका के भाई ने गांव वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामला संदिग्ध होने से पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिनके द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,