महासमुंद

500 और 50 के नकली नोट खपाने की फिराक में एक आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 25500 रुपए के नकली नोट बरामद….2 आरोपी हुए फरार तलाश जारी

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिले के सरायपाली थाना पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है जिसके कब्जे से 25500 रुपए के नकली नोट को जब्त किया गया है वही दबिश के दौरान उसके 2 साथी भागने में सफल हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को 05/05/2023 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छीबर्रा का धर्मेंद्र प्रधान अपने साथी बद्री उर्फ नरेंद्र पटेल एवं भागीरथी बाघ के साथ आया था धर्मेंद्र प्रधान द्वारा 500 और 50 का नोट दिखाकर बताया कि उसके और उसके साथियों के पास काफी मात्रा में नकली नोट है जो असली नोट के जैसे दिखता है चारों मिलकर मार्केट में खपाते हैं काफी फायदा होगा बोला तब प्रार्थी गलत काम है मैं नहीं करूंगा इस काम में देश का अहित है बोला धर्मेंद्र एक प्लास्टिक के थैले में 500 और 50 के नोट का बंडल अपने पास रखा था जो दिखाया धर्मेंद्र प्रधान व उसके साथी तीनों व्यक्ति दुकान के बाहर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे तभी मुखबिर की सुचना पर बताए स्थान पर दबिश दिया गया, जहाँ पुलिस को देखकर सब तीतर बितर होकर भागने लगे तभी घेराबंदी कर धर्मेंद्र प्रधान नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम धर्मेंद्र प्रधान पिता स्वर्गीय मुकुंद प्रधान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम छीबर्रा थाना सरायपाली का होना बताया उसके 02 अन्य साथी भाग निकले धर्मेन्द्र प्रधान से कड़ाई से पूछताछ करने पर नकली नोट खपाना अपराध करना कुबूल किया व पतासाजी करने पर इसका थाना बसना में भी नकली सोना खपाने का पूर्व में भी अपराधिक कार्यों में सलिप्त होकर अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया। प्रार्थी की रिर्पोट पर थाना सरायपाली में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 126/23 धारा 489,(ख)34 भादवि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाना है एवम अन्य 02 फरार आरोपियो की तलाश कर गिरफ्तारी की जानी है विवेचना जारी है संपूर्ण कार्यवाही में एसआई मोहम्मद असरार अली, आर मोहन साहू, प्रकाश साहू, सरफुद्दीन अंसारी ,जगदीश मरकाम एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...