बिलासपुर

पिस्टल अड़ाकर लूटपाट की घटना…उड़ीसा के युवकों के साथ सिरगिट्टी क्षेत्र में हुई वारदात

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – काम की तलाश में शहर आए मजदूर के साथ लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां तीन युवकों ने बंदूक की नोक पर प्रार्थी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है यह पुरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंद नगर का बताया जा रहा है। उड़िसा निवासी सुर्यकांत मलिक जो की काम काज की तलाश में बिलासपुर आया था। जो वर्तमान में गोविंद नगर सिरगिट्टी में किराए में रहता है। जो शुक्रवार को दोपहर अपने साथी प्रदीप्त राउत के साथ गोविंद नगर के पास ग्राउण्ड मे क्रिकेट खलने गया था।

जहां से शाम वह घर लौट रहा था तभी गोविंद नगर पानी टंकी के पास एक मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन युवक उनके पास पहुंचे। जहा पहले उनकी पिटाई कर दी। जिसके बाद अपने पास रखे पिस्टल को निकालकर उसने लूटपाट की। जिसमे प्रार्थी का मोबाइल और 600 रूपए नगद लेकर वहां से फरार हो गए। जिसकी लिखित शिक़ायत प्रार्थी ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। वही मामले में स्थानीय पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं... यूनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 3.16 लाख की ऑनलाइन ठगी, मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की क... VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई ... मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा... बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने... बुर्के की आड़, पिस्टल का खौफ और लूट का नेटवर्क! कोटा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्त... मस्तूरी में चाकू के दम पर लूट का खुलासा...आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार