बिलासपुर

बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश… हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने चौकीदार की ली थी जान,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – महज 16 साल की उम्र… वह उम्र जिसमें बच्चे अपने भविष्य के सपने बुनते हैं, पढ़ाई और खेल-कूद में समय बिताते हैं, उसी उम्र में एक किशोर ने मामूली विवाद की रंजिश में हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम दे दिया। तोरवा थाना क्षेत्र में सामने आए इस अंधे कत्ल ने न सिर्फ पुलिस को चौंकाया, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर दिया कि आखिर नई पीढ़ी में गुस्सा और बदले की भावना इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है? तोरवा रेलवे क्षेत्र में बुधवार रात एक चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान नरेश गुप्ता 35 वर्ष के रूप में हुई, जो मूल रूप से सोनघट्टा, आरा बिहार का रहने वाला था और वर्तमान में रेलवे पटरी किनारे चौकीदारी का काम कर रहा था। रात में वह काम के दौरान सो रहा था, तभी किसी ने उसके सिर पर भारी हथौड़े से एक-दो नहीं, बल्कि चार से पांच वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। मामला अंधे कत्ल का था, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में हथौड़ा लेकर चौकीदार की तरफ जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर संदिग्ध की तलाश शुरू की।जांच की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस बापूनगर निवासी 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक तक पहुंची। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके घर के आसपास तलाशी लेने पर बाथरूम में मिट्टी से सना कपड़ा और खून के छींटे जैसे धब्बे मिले। पूछताछ में किशोर ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल भारी लोहे का हथौड़ा भी बरामद कर लिया।

साइकिल से शुरू हुआ विवाद बना हत्या की वजह


पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले किशोर साइकिल चलाते हुए जा रहा था। सड़क पर जमा पानी की छींटे चौकीदार नरेश गुप्ता के ऊपर पड़ गई थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि उस समय चौकीदार ने किशोर को गाली दी और थप्पड़ भी मारा। बात उस समय खत्म हो गई, लेकिन किशोर के मन में यह घटना कथित तौर पर रंजिश बनकर रह गई। तीन सितंबर की रात मौका पाकर किशोर चौकीदार के पास पहुंचा। नरेश उस समय सो रहा था। आरोप है कि किशोर ने भारी हथौड़े से उसके सिर पर लगातार चार-पांच वार कर दिए और मौके से चला गया।

मामूली बात पर इतना बड़ा अपराध क्यों?

यह घटना सिर्फ एक हत्या की कहानी नहीं है, बल्कि समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी छोड़ती है। क्या किशोरों में बढ़ता गुस्सा, तत्काल प्रतिक्रिया और बदले की मानसिकता इतनी खतरनाक हो चुकी है कि मामूली विवाद भी हिंसक अपराध में बदल सकता है? मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में बच्चों और किशोरों के व्यवहार में तेजी से बदलाव आया है। कई बार गुस्से पर नियंत्रण, असहमति को स्वीकार करने और विवाद को बातचीत से सुलझाने की क्षमता कमजोर पड़ती दिखाई देती है। परिवार, स्कूल और समाज की भूमिका ऐसे समय में और महत्वपूर्ण हो जाती है। तोरवा पुलिस ने चंद घंटों में अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय बिलासपुर में पेश किया है। लेकिन इस घटना का सबसे बड़ा सवाल पुलिस कार्रवाई से आगे है…16 साल के हाथ में हथौड़ा आखिर आया कैसे और एक मामूली विवाद उसके मन में इतनी गहरी हिंसा में कैसे बदल गया?

error: Content is protected !!
Letest
मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा... बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने... बुर्के की आड़, पिस्टल का खौफ और लूट का नेटवर्क! कोटा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्त... मस्तूरी में चाकू के दम पर लूट का खुलासा...आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार फर्जी परमिट की आड़ में लकड़ी का खेल! रायगढ़ में इंटरस्टेट तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार मस्तूरी:- बेटी की शादी के लिए लोन लेने पहुंचा था बैंक...मदद के बहाने शातिर ने खाते से निकाल लिए 2.50... सीपत:- अकेला पाकर युवक पर बरसाया चाकू, पेट और सीने में किए कई वार, पूर्व रंजिश में जान लेने की कोशिश... सीपत में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 4 स्थाई वारंटी... बिलासपुर: रंगदारी का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो व्यापारी के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बिलासपुर:- आरपीएफ कॉलोनी में कत्ल से हड़कंप, पहरे के बीच बेखौफ हत्यारे!.... स्टेशन से सटे संवेदनशील ...