बिलासपुर

सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी…पेड़ पर लटकी मिली लाश,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में शनिवार को एक जवान की फांसी पर लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ओडिशा के बलांगीर जिले के बेलपड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खरबहाली निवासी जयप्रकाश गहिर 33 वर्ष के रूप में हुई है। वह सीआरपीएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे और भरनी कैंप में ड्यूटी कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जयप्रकाश अन्य जवानों के साथ कैंप की नियमित गतिविधियों में शामिल थे। इसके कुछ देर बाद वह दिखाई नहीं दिए। दोपहर करीब एक बजे कैंप की पुरानी बिल्डिंग के पीछे एक पेड़ पर उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी सीआरपीएफ अधिकारियों ने सकरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन शव लेकर उनके घर ओडिशा के लिए रवाना हो गए। प्राथमिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि जवान ने पहले पास के एक अन्य पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश की थी। पेड़ की डंगाल कमजोर होने के कारण उसने दूसरे पेड़ पर फंदा लगाया। हालांकि, जवान के आत्महत्या करने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस साथी जवानों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का खुलासा होने की संभावना है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं... यूनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 3.16 लाख की ऑनलाइन ठगी, मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की क... VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई ... मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा... बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने... बुर्के की आड़, पिस्टल का खौफ और लूट का नेटवर्क! कोटा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्त...