बिलासपुर

VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई थी दर्दनाक घटना,

उदय सिंह

बिलासपुर – जन्माष्टमी की तैयारी के बीच एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। राजीव गांधी चौक, जरहाभाठा में मटका बांधने के लिए स्वागत गेट के ऊपर चढ़ा 19 वर्षीय युवक हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। 2 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद शनिवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान रेहान खान 19 वर्ष पिता स्वर्गीय कल्लू खान, निवासी कुम्हारपारा, राजीव गांधी चौक जरहाभाठा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी पर्व को लेकर राजीव गांधी चौक के पास स्वागत के ऊपर चढ़कर रेहान मटका बांधने की तैयारी कर रहा था।

इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आते ही वह बुरी तरह झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने घायल रेहान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की निगरानी में उपचार के बावजूद उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। आखिरकार शनिवार तड़के करीब 3:50 बजे रेहान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।19 साल की उम्र में हुई इस दर्दनाक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जन्माष्टमी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना ने बिजली लाइनों के आसपास उत्सव की सजावट और ऊंचे स्थानों पर काम करते समय सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की क... VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई ... मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा... बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने... बुर्के की आड़, पिस्टल का खौफ और लूट का नेटवर्क! कोटा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्त... मस्तूरी में चाकू के दम पर लूट का खुलासा...आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार फर्जी परमिट की आड़ में लकड़ी का खेल! रायगढ़ में इंटरस्टेट तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार मस्तूरी:- बेटी की शादी के लिए लोन लेने पहुंचा था बैंक...मदद के बहाने शातिर ने खाते से निकाल लिए 2.50... सीपत:- अकेला पाकर युवक पर बरसाया चाकू, पेट और सीने में किए कई वार, पूर्व रंजिश में जान लेने की कोशिश... सीपत में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 4 स्थाई वारंटी...