रतनपुर

शराबबंदी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा….शराब दुकान के सामने किया गया धरना प्रदर्शन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – भाजपा महिला मोर्चा रतनपुर द्वारा प्रदेश की भूपेश सरकार के शराब बंदी पर वादाखिलाफी और प्रदेश में हुए शराब घोटाले के विरोध में रतनपुर रानीगांव स्थित शराब दुकान में एक दिवसीय धरने का आयोजन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करती हुई महिला मोर्चा के सदस्य सरकार को चुनावी वादे पूरी करने की मांग करती रही। साथ ही सरकार को शराबबंदी का वादा याद दिलाते हुए वादा से मुकरने की बात कर आड़े हाथ लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा के जिला महामंत्री गायत्री साहू ने कहा कि,

प्रदेश में सरकार बनाने से पहले कांग्रेस के नेताओं ने गंगाजल हाथ में लेकर छग में शराबबंदी कराने का प्रदेश की महिलाओं से वादा किया था, लेकिन शासन मिलने के बाद सत्ता के मद में चूर प्रदेश सरकार ने अपने ही किये वादे भूल गई, अब आने वाले समय में प्रदेश की महिलाएं इस सरकार को सबक सिखाएगी। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में युवा मोर्चा के साथ महिला मोर्चा भी उपस्थित रही।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर