बिलासपुर

भाजपा की सरकार बनते ही संकल्प पत्र अनुरूप कार्य करने की तैयारियों में जुटा प्रशासन…कलेक्टर ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भाजपा के संकल्प पत्र के अनुरूप काम करने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर घोषणा पत्र के प्रमुख बिन्दुओं की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अफसरों से संकल्प पत्र का अवलोकन कर इसके पालन के लिए जिला स्तरीय कार्य-योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल सहित प्रमुख योजनाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि राज्य में नई सरकार जल्द गठित होने वाली है। उन्होंने संकल्प पत्र के रूप में जनता से काम करने के कुछ वादे किये हैं। जिला प्रशासन ने राज्य सरकार के नये वादों के अनुरूप काम करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कलेक्टर ने संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाएं जैसे 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी एवं इसका एक मुश्त भुगतान, रमन सरकार के पिछले दो साल का धान का बोनस, तीन पंचायतों में एक धान खरीदी केन्द्र, महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपये सालाना भुगतान, गरीब परिवार की महिलाओं को 500 रूपये में गैस सिलेण्डर, 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, 2 साल में हर घर में पीने का पानी, आयुष्मान भारत योजना, रानी दुर्गावती योजना, कॉलेज छात्रों को मासिक ट्रेवल योजना सहित संकल्प पत्र में किये गये अन्य वादों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत प्रारंभिक जानकारी, सर्वे एवं आकलन अभी से कर लें। उन्होंने कुल हितग्राहियों के साथ ही एपीएल एवं बीपीएल की अलग-अलग जानकारी तैयार रखने कहा ताकि विभाग से जानकारी मांगे जाने पर तत्काल उपलब्ध कराया जा सके। योजनाओं के पालन करने के लिए जरूरी बजट का प्रारंभिक आकलन भी प्रारंभिक रूप से कर लिया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि संकल्प पत्र का अच्छी तरह से अवलोकन कर लें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी दें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म...