गौरेला पेंड्रा मरवाही

सोले फिल्म की तरह जीपीएम में युवती चढ़ी बिजली टावर में,,उसे मनाने युवक भी चढ़ा टावर में,,, घंटो चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में..

भुवनेश्वर बंजारे

जीपीएम – गुरूवार को जीपीएम जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती अचानक बिजली टावर में चढ़ गई। इधर इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहाँ घंटो चले ड्रामा के बाद उन्हे नीचे सकुशल लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गौरेला क्षेत्र के नेवारीपारा में रहने वाली युवती दो दिन पहले कोडगार में रहने वाले शिवमंगल सिंह के घर आई थी। युवती दो दिन तक शिवमंगल के घर में ही रही। गुरुवार की दोपहर युवती का शिवमंगल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवती घर से निकलकर बिजली के टावर के पास पहुंच गई।

जिससे घबराएं युवक भीं मौके पर पहुंचा। और युवती को समझने का प्रायस करता रहा। लेकिन बात नही बनी तो युवक भी टावर पर चढ़ गया। जहा टावर के उपर ही बैठकर दोनों बातें करने लगे। करीब आधे घंटे तक चली बातचीत के बाद दोनों के बीच सुलह हो गई। इसके बाद दोनों नीचे उतर आए। इधर पुलिस ने उनके उतरते ही दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की टीम दोनों को लेकर पेंड्रा थाने पहुंची। यहां पर देर रात तक दोनों से पूछताछ चलती रही।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...