बिलासपुर

दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला… अलमारी से 80 हजार पार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है। नाई मोहल्ला एफसीआई चौक स्थित किराये के मकान में रहने वाली किन्नर पूजा सोनी के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। पूजा सोनी अपने दो साथियों के साथ दुर्गा झांकी देखने गोलबाजार गई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे 80 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात में निकले, सुबह लौटे तो खुला मिला दरवाजा

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पूजा सोनी नाई मोहल्ला एफसीआई चौक में लक्की श्रीवास्तव के मकान में किराये से रहती हैं। उनके साथ गुलाबो किन्नर और अनंता किन्नर भी रहते हैं। 22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे तीनों घर के दरवाजे पर बाहर से सिटकनी लगाकर दुर्गा झांकी देखने गोलबाजार चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे जब वे वापस लौटे तो घर के दरवाजे की सिटकनी खुली हुई मिली।घर के अंदर जाकर जांच करने पर अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। उसमें रखे 80 हजार रुपये नकद गायब थे। घर में चोरी होने का पता चलते ही पूजा सोनी ने अपने स्तर पर अज्ञात चोर की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद 24 अक्टूबर को उन्होंने तारबाहर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।तारबाहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। घर में चोरी करने वाले आरोपी का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...