महासमुंद

बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन..नक्सल बेल्ट से उभरकर की सीआरपीएफ की ज्वाइनिंग

रमेश राजपूत

महासमुंद – सुदूर नक्सल प्रभावित एरिया ग्राम सिरबोड़ा पुलिस थाना बलौदा तहसील सरायपाली जिला महासमुंद (छ०ग०) से उभर कर कुमारी चांदनी नेरोजी पिता थबीर प्रसाद नेरोजी ग्राम सिरबोड़ा ने अपनी मेहनत और काबिलियत को बरकरार रखते हुए सेंट्रल फोर्स सीआरपीएफ में चयनित होकर अपना नाम तथा अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए क्षेत्र को यह सिख दिया कि एक बेटी भी एक बेटे से कम नहीं है, चांदनी ने बचपन से ठान लिया था कि मैं पढ़ लिखकर फोर्स ज्वाइनिंग करूंगी और देश सेवा करूंगी वह जब स्कूल में पढ़ रही थी तो शिक्षक लोग पूछते थे की बड़े होकर क्या बनोगी तो चांदनी हमेशा बोलती थी कि मैं बड़े होकर फोर्स की एक अफसर बनूंगी और वह पढ़ लिखकर जो वादा किया था आज उसने वह बन के दिखला दी जिनकी ज्वाइनिंग 26/ 09 /2023 को होने वाली है जो 30/08/23 को चरित्र सत्यापन हेतु पुलिस थाना बलौदा में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापित किया गया चरित्र सत्यापन के समय बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान और समस्त स्टाफ के द्वारा कुमारी चांदनी नेरोकी को उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा हेतु प्रेरणा दिया गया और थाना प्रभारी श्री चौहान के द्वारा यह भी पूछा गया कि किनके किनके मार्गदर्शन में आपको देश सेवा करने की यह प्रेरणा मिल तो कुमारी चांदनी द्वारा अपने माता-पिता व उनके दादा जी श्री अभिमन्यु नेरोजी, तथा उनके एक दादा जो तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं उनके मार्गदर्शन में पढ़ाई की और उभर कर इस मुकाम को हासिल की, तथा किरण बेदी का टीवी शो देखकर अपने हौसले को बुलंद कर कुमारी चांदनी ने यह मुकाम हासिल किया, चांदनी की इस बात को सुनकर थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक प्रवीण चौहान खुशी से गदगद हुए और चांदनी को बोले की क्षेत्र की और बेटियों को भी यह सीख आप-दो ताकि क्षेत्र का और भी विकास हो । बेटी की उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए बलौदा थाना प्रभारी श्री चौहान ने कहा गॉड ब्लेस यू सिस्टर।।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...