बिलासपुर

VIDEO:निगम के नाली निर्माण की भेंट चढ़ा 3 मंजिला इमारत, सुबह अचानक हुई धराशाई…मंगला चौक की घटना, बेतरतीब खुदाई बनी वजह

रमेश राजपूत

बिलासपुर – निगम के नाली निर्माण की वजह से कमजोर हो चुके एक 3 मंजिला इमारत के धराशाई होने की खबर से शनिवार को बिलासपुर वासियों की नींद उड़ गई, घटना सुबह 6 बजे के आस पास की है जब लोग सुबह ठीक से नींद से जागे भी नही थे, तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला चौक में कमला गैस एजेंसी के बगल वाली 3 मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर धराशाई हो गई, जैसे ही बिल्डिंग गिरी लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जो सभी लोग किसी के अंदर फँसे न होने दुआएं करने लगे, तब तक घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दे दी गई और थाना प्रभारी परिवेश तिवारी मौके पर पहुँच मोर्चे में जुट गई, जिन्होंने अन्य लोगों की मदद से यह तस्दीक की कि कोई मलबे में दबा थोड़ी है,

जिसके बाद मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार धराशाई हुई बिल्डिंग विशाल गुप्ता की है जहाँ विशाल मेडीकल का संचालन किया जाता है, जहाँ मौके पर पहुँचे पीड़ित ने बताया कि उन्होंने नाली निर्माण से उनके बिल्डिंग की नींव कमजोर होने की शिकायत निगम में की थी, इसके बावजूद कोई सुनवाई नही हुई और बेतरतीब खुदाई की वजह यह 3 मंजिला इमारत धराशाई हो गई, हालांकि की अभी अंदर के सामानों और अन्य नुकसान का आंकलन नही पाया है, लेकिन पीड़ित ने मामले की थाने शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

व्यवसायी को हुआ बड़ा नुकसान…

मामले में पीड़ित विशाल ने अपना दर्द बंया करते हुए बताया कि इस बिल्डिंग में 2 दुकानें थी, अब न ही बिल्डिंग है और न ही दुकाने अब उनका व्यापार बर्बाद हो गया, जो पूंजी थी वह खत्म हो गई, कुछ समझ मे नही आ रहा, निगम के इंजीनियर और ठेकेदार इसके जिम्मेदार है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,