तखतपुर

नाबालिगों ने जेब से की रकम पार, बैंक के सीसीटीवी में रिकार्ड हुई चोरी…….सरपंच, सचिव बने शिकार

तखतपुर टेकचंद कारडा

तखतपुर- सेंट्रल बैंक में पैसे निकालने पहुँचे जुनापारा सरपंच और सचिव नाबालिग गैंग के शिकार हो गए, जिसमें अज्ञात नाबालिग चोरों ने जेब से एक लाख रुपए बड़े ही आसानी से निकाले की किसी को भनक तक नही लगी। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ जुनापारा ग्राम पंचायत के सरपंच अंबिका प्रसाद जायसवाल और सचिव अयोध्या तिवारी पंचायत में निर्माण कार्य के लिए बुधवार को रकम निकालने सेंट्रल बैंक पहुँचे थे, जहाँ सरपंच अंबिका ने कैश काउंटर से एक लाख रूपए लेकर रखने के लिए सचिव अयोध्या को दिए जिसने रकम अपने जेब मे रख लिया।

लेकिन समय बाद जब उसने अपनी जेब को टटोला तो उसके होश उड़ गए, बैंक में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया और इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से की गई, जहाँ सीसीटीवी फुटेज के माध्यम पता चला कि घटना को तीन नाबालिगों ने अंजाम दिया है, बड़े ही शातिर तरीके से एक बच्चे ने जेब से रकम निकाली और दूसरे को दे दिया जो पैसे लेकर बाहर चला गया उसके बाद अन्य दोनों नाबालिग भी बैंक से बाहर चले गए।

बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से चोर नाबालिगों की पहचान की जा रही है वही प्रार्थी ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...