छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में वार्तालाप का आयोजन, ग्रामीण पत्रकारिता पर आधारित कार्यशाला में जुटे दिग्गज

डेस्क

सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा आज जांजगीर में ग्रामीण पत्रकारिता पर आधारित कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र तिवारी, पंकज नायक, डॉ. कोमल शुक्ला, राजेश सिंह क्षत्रीय, सीताराम नायक, पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक सुदर्शन पनतोडे़, दूरदर्शन समाचार के सहायक निदेशक सुनील तिवारी एवं जिले सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर, डभरा, नवागढ़, पामगढ़, अकलतरा, बलौदा, बम्हनीडीह ब्लॉक के पत्रकार, रिपोर्टर और संवाददाता उपस्थित थे। कार्यशाला की शुरूआत पूजा-अर्चना कर की गई और इसके बाद पत्रकार राजकुमार साहू, प्रकाश शर्मा, कुंजबिहारी साहू समेत अन्य पत्रकारों ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यशाला के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के आए पत्रकारों, रिपोर्टरों और संवाददाताओं ने अपने अनुभव साझा किये।

कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी ने ग्रामीण पत्रकारों से आव्हान किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं तथा फ्लैगशिप कार्यक्रमों के संबंध में सकारात्मक समाचारों की जानकारी दें, ताकि हितग्राहियों, आम लोगों तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंच सके और वे इसका लाभ उठा सकें। यह कार्य करते समय ग्रामीण पत्रकारों को आने वाली बाधाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा देने की बात कही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती समारोह का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार गांधीजी की निःस्वार्थ एवं जनकल्याणकारी पत्रकारिता से प्रेरणा लेते हुए लोगों के लिए कार्य करने का प्रयास करें।

वरिष्ठ पत्रकार पंकज नायक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की आज आवश्यकता है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा इससे संबंधित सकारात्मक समाचार एवं सफलता की कहानियों को समाचार पत्रों में प्रमुखता से स्थान देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कोमल शुक्ला ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम को लोगों तक सकारात्मक रूप से पहुंचाने काम हम सब को करना चाहिए और पत्रकार का दायित्व है कि जागरूकता संबंधी योजनाओं से अवगत कराकर लोगों को जागरूक करे। साथ ही, उन्होंने कहा कि विकासमूलक समाचारों को सही तथ्यों के साथ लोगों तक पहुंचाने में कुछ समस्याएं आती हैं तथा चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है, किंतु इस प्रकार की विषम परिस्थितियों में भी हमें अपना दायित्व निभाते हुए निर्भिकता के साथ सकारात्मक समाचार लोगों तक पहुंचाने हेतु वचनवद्ध होना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह क्षत्रीय ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं की पूर्ण जानकारी तथ्यात्मक रूप से लोगों को देनी चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह से एक पत्रकार की लोगों को जागरूक करने की सामाजिक जिम्मेदारी होती है। वरिष्ठ पत्रकार सीताराम नायक ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ग्रामीणों को अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए, जिसमें ग्रामीण पत्रकार अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक सुदर्शन पनतोड़े ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं तथा फ्लैगशिप कार्यक्रमों के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी ग्रामीण लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें। साथ ही, इन योजनाओं से संबंधित सफलता की कहानियों को अधिक स्थान दें, ताकि इससे समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अपनी प्रगति करने हेतु प्रेरित हो सकें।

पत्र सूचना कार्यालय के सहायक निदेशक सुनील कुमार तिवारी ने वार्तालाप के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला के अंतिम सत्र में खुले मंच का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय लोकसंपर्क अधिकारी के.वी. गिरि ने किया।

इस कार्यशाला में जिला मुख्यालय जांजगीर और सभी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार पहुंचे, जिसमें डायमंड शुक्ला, संजय राठौर, रोहित शुक्ला, निलोत्पल गौरहा, मदन तिवारी, गोपाल दुबे, हरि अग्रवाल, गोपाल शर्मा, सुकदेव पटेल, हेमंत पटेल, दुर्गेश यादव, बिट्टू शर्मा, लखेश्वर यादव, आशीष तिवारी, तपेश शर्मा, मोहन देवांगन, रिषी वैष्णव, राजू साहू, परदेशी खूंटे, धनेश्वर साहू, मुश्ताक कुरैशी, अमृत सेवक, दिलहरण चंद्रा, शहजाद खान, देवेन्द्र निराला, नेतराम बघेल, डोल निषाद, राधे पटेल, शैलेन्द्र बंजारे, आशीष कश्यप, देवेन्द्र यादव, उदय हरबंश, ज्ञान खरे, नरेन्द्र साहू, शनि सूर्यवंशी, सुबोध थवाईत, रूपेश कंवर, शैलेन्द्र श्रीवास, हरीश साहू, हितेश गौरहा, सुरेन्द्र सोनी, कृष्णकांत अग्रवाल, पंकज साहू, चित्रकांत पांडेय, संतू धिरही समेत अन्य पत्रकार मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: शिव टॉकीज चौक पर स्कूटी सवार युवती से झपटमारी.. अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने घटना को दिया अ... रतनपुर का गौरव बने दिव्यांशु जायसवाल...UPSC में चयनित होकर क्लास-1 अधिकारी बने, क्षेत्रवासियों में ह... भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर