बिलासपुर

बिलासपुर: शिव टॉकीज चौक पर स्कूटी सवार युवती से झपटमारी.. अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने घटना को दिया अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में झपटमारी की घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने युवती का पर्स छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चट्रती रीता, निवासी देवरी खुर्द 23 फरवरी 2026 को अपनी स्कूटी क्रमांक CG10AP2103 से अपनी 12 वर्षीय बेटी और 19 वर्षीय भतीजी के साथ जीत कॉन्टिनेंटल होटल में एक पार्टी में शामिल होने जा रही थीं। जब वे शिव टाकीज चौक के पास स्थित होटल के करीब पहुंचीं, तभी पीछे से काले रंग की स्कूटी पर सवार एक अज्ञात युवक आया।बताया गया कि आरोपी ने अचानक पीछे बैठी भतीजी के हाथ में रखे पर्स पर झपट्टा मारा और उसे छीनकर तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। पर्स में एक वीवो Y53 मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, नगद 4500 रुपये तथा घर और अलमारी की चाबियां रखी थीं। कुल नुकसान लगभग 23,500 रुपये बताया गया है। घटना के बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...