तखतपुर

VIDEO: बैंक में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट का मामला…पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

टेकचंद कारड़ा

 

तखतपुर – बैंक में घुसकर मैनेजर और उसके साथी के साथ मारपीट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार आज स्टेट बैंक में तीन युवक बेनिस भारद्वाज पिता राघव भारद्वाज उम्र 25 वर्ष, लाभम टोंडे पिता कृष्ण कुमार टोंडे उम्र 25 वर्ष और विकाश भारद्वाज पिता राघव भारद्वाज उम्र 23 वर्ष सभी निवासी ग्राम डांडगांव थाना पथरिया जिला मुंगेली स्टेट बैंक तखतपुर की शाखा में गए थे जहां दोपहर करीब 12/00 बजे बैंक के मैनेजर अंकित भूषण लाल और क्षेत्राधिकारी  प्रेम प्रकाश जायसवाल बैंक का काम कर रहे थे उसी दौरान केबिन में घुसकर शाखा के ऋण धारक लाभम तोंडे एवं उसके साथी विकास भारद्वाज तथा बेनिस भारद्वाज द्वारा प्रेम प्रकाश जायसवाल से अपने ऋण संबंधी जानकारी मांगी गई

एवं जानकारी देने से पूर्व ही नशे में धुत्त उक्त तीनों व्यक्ति गाली गलौच करते हुए जान से मारने एवं परिवार वालो को हानि पहुंचाने की धमकी देते हुए बैंक के शासकीय काम में बाधा डालते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। जिसकी रिपोर्ट पर धारा 132,  121(1), 221, 296, 351(2) 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तखतपुर की पेट्रोलिंग टीम भेज कर आरोपियों को त्वरित गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त,