बिलासपुर

बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना…फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड़ रहा भारी

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदमाश राह चलते लोगों को रोककर मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लूट रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर थाना कोटा और थाना सकरी क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग मामलों ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दोनों घटनाओं में आरोपियों ने सुनसान स्थान का फायदा उठाकर पीड़ितों को डराया-धमकाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। पहली घटना थाना कोटा क्षेत्र की है। जोगीपुर निवासी 19 वर्षीय योगेश यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह 23 जुलाई की रात अपने साथी अमित बिरको के साथ खाद खरीदने कोटा आया था। खाद नहीं मिलने पर दोनों मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे सूरजपुर पुल के पास पीछे से आए हीरो स्प्लेंडर सवार युवकों ने हाथ देकर उन्हें रोका। फोन करने का बहाना बनाकर मोबाइल मांगा और जेब से निकालते ही झपट लिया। इसी दौरान पीछे बैठे दो युवकों ने उनकी बाइक को लात मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण बाइक का नंबर नहीं देखा जा सका। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी वारदात थाना सकरी क्षेत्र की है। ग्राम लगरा मोपका निवासी राजीव केवट ने बताया कि वह तखतपुर स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहा था। रात करीब 8:30 बजे छोटे बिनौरी मोड़ के पास एक युवक ने बीच सड़क पर दोनों हाथ फैलाकर उसे रोक लिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी तलाशी ली और जेब में रखे 300 रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसका रेडमी मोबाइल भी छीन लिया। इसी दौरान आरोपी ने पीड़ित की पत्नी को फोन पर अश्लील गालियां दीं और 5 हजार रुपये फोन-पे करने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिनौरी निवासी नीलकमल मरावी के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल है। रात के समय सुनसान सड़कों पर आवागमन करने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि पुलिस को रात में गश्त बढ़ाने, संवेदनशील मार्गों पर निगरानी मजबूत करने और लुटेरों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि जिले में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त,