बिलासपुर

फूल छाप में वोट डालने मतदाताओं को दी जा रही धमकी नही तो काट देंगे राशन कार्ड… तथाकथित कार्यकर्ता मारपीट में हो रहे उतारू, महिला हुई घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरकेना निवासी गाड़ी मैकेनिक के घर बीती शाम पहुँचे 4 लोगों ने फूल छाप में वोट देने की बात कहते हुए धमकी दी, जब पीड़ितों ने उनका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए जमकर मारपीट की इस दौरान एक महिला घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार खरकेना निवासी गणेश चक्रधारी ने हिर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीती शाम गोपाल यादव, चंद्रप्रकाश, मनोज साहू, देवकुमार साहू चुनाव प्रचार करने उनके घर पहुँचे थे, जिन्होंने फूल छाप पर वोट देने की बात कही और वोट नही देने पर राशनकार्ड से नाम काटने की धमकी दी गई, जब प्रार्थी के पिता झणीराम चक्रधारी ने ऐसा बोलने का विरोध किया तो गोपाल यादव , चन्द्रप्रकाश , मनोज साहू , देवकुमार साहू ने गाली गलौच शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे, जिन्हें रोकने प्रार्थी की माँ सुकरिया चक्रधारी पहुँची जिसके साथ भी आरोपियों ने हाथ मुक्के से मारपीट की घटना को अंजाम दिया, घटना से घायल पीड़िता को सिम्स में भर्ती कराया गया है वही प्रार्थी गणेश ने इस घटना की शिकायत हिर्री थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने गोपाल यादव , चन्द्रप्रकाश , मनोज साहू , देवकुमार साहू के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप...