अवर्गीकृत

सेशंस से भी अमित जोगी की जमानत याचिका खारिज, वापस गए जेल

उदय सिंह

बुधवार को सेशंस कोर्ट में करीब घंटे भर चली बहस के बाद अमित जोगी मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। लंच ब्रेक के बाद फैसला सुनाया गया जिसमें अमित जोगी की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए उन्हें वापस न्यायिक हिरासत में पेंड्रा उप जेल भेज दिया गया। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में अमित जोगी की गिरफ्तारी मंगलवार सुबह हुई थी। लोअर कोर्ट में उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने सेशंस कोर्ट में त्वरित सुनवाई की मांग में याचिका लगाई थी। खास बात यह रही कि बुधवार को अमित जोगी ने अपनी पैरवी खुद की। वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंचे अमित जोगी ने खुद पर लगे सभी आरोपों को नकारा।

उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिन दस्तावेजों के आधार पर उन पर आरोप तय किए गए हैं और एफ आई आर दर्ज की गई है , उन्होंने उन प्रमाण पत्रों का कहीं इस्तेमाल नहीं किया और ना हीं जमा कराया है। करीब 1 घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आपको याद दिला दें कि लोअर कोर्ट द्वारा अमित जोगी की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया गया था। अमित जोगी पर गलत नागरिकता बताने का अपराध है ,जिसके खिलाफ भाजपा नेता समीरा पैकरा ने शिकायत दर्ज कराई थी।

error: Content is protected !!
Letest
महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप...